पेड़ काटने के मामले में उपजिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

पेड़ काटने के मामले में उपजिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – मोहन गिरी

स्थान -थराली

देवाल विकासखण्ड के सरकोट वन और वनीकरण क्षेत्र में पेड़ो की कटान के मामले में वन विभाग द्वारा उपजिलाधिकारी के सूचनार्थ पत्र का हवाला लेते हुए उपजिलाधिकारी ने मामले में sdo और डीएफओ बद्रीनाथ वन प्रभाग से पत्राचार करते हुए मध्य पिंडर रेंज के वनक्षेत्राधिकारी को जांच के निर्देश दे दिए हैं

आपको बता दें कि बीते दिनों सरकोट वन क्षेत्र में पेड़ो के कटान का मामला सामने आया था वहीं वहीं इस वन क्षेत्र में अलकनंदा वन प्रभाग द्वारा लाखो रुपये की लागत से जायका के तहत निर्मित वनीकरण में भी पेड़ो की कटान के साथ ही दावानल का मामला सामने आया था जिसमे कई शिशु पौधे दावानल की भेंट चढ़ गए थे उपजिलाधिकारी थराली रविन्द्र जुंवाठा ने मामले का संज्ञान लेते हुए वन विभाग को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं

ताकि जांच में स्पष्ट हो सके कि आखिर पेड़ो के कटान की अनुमति किसके स्तर पर दी गयी थी और वनीकरण क्षेत्र में दावानल के कारण क्या थे