
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -सचिन कुमार

स्थान -देहरादून

उत्तराखंड में अडानी समूह के मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। दअरसल कांग्रेस ने देहरादून में एलआईसी कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।


प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार अडानी को लाभ पहुंचा रही है और उसे बचा रही है। हिडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई

सरकार बताए कि एलआईसी को किसने अडानी के शेयर में निवेश के लिए कहा था।


