राज्य महिला आयोग अध्यक्षा का दौरा

राज्य महिला आयोग अध्यक्षा का दौरा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चंपावत

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल आज चंपावत जिला मुख्यालय पहुंची जहां महोदया ने चंपावत जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में जनपद के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीडीओ आर एस रावत की अध्यक्षता में बैठक की और जनपद में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का संज्ञान लिया इस मौके पर महिला आयोग अध्यक्षा ने कहा कि सरकार द्वारा योजना चलाना कितना जरूरी है उतना ही जरूरी है कि इस बात का ध्यान रखा जाए की उस योजना का लाभ जरूरत मंद महिलाओं तक पहुंच सके

आज के आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं अब अपने अधिकारों को लेकर ज्यादा जागरूक हो रही हैं और उनके लिए आवाज उठा रही हैं ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम उनकी समस्याओं को सुनें और उन्हें न्याय और उनके अधिकार दिलाए, मीडिया से बात करते हुए महिला आयोग अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों का लाभ पंक्ति के आखरी व्यक्ति तक और पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इस बात की मॉनिटरिंग करना बहुत जरूरी है हमने अधिकारियों को यही दिशा निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार द्वारा एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सही पात्र तक पहुंचे इस बात का ध्यान रखा जाए जिससे कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए कार्यालयो में बनी सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी , बालिका शिक्षा, तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा

कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित ना हो योजनाएं धरातल में नजर आनी चाहिए उन्होंने कहा राज्य महिला आयोग महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है उन्होंने कहा राज्य के किसी भी क्षेत्र की महिला का उत्पीड़न होने पर अगर महिला की शिकायत नहीं लिखी जा रही है तो महिला सीधे उनसे फोन पर संपर्क कर सकती हैं वे महिलाओं की मदद के लिए हमेशा तत्पर है