बार सभागार में किया हुआ विदाई समारोह

बार सभागार में किया हुआ विदाई समारोह

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

खबर लक्सर से है जहां लक्सर में तैनात सिविल जज अमित भट्ट का ट्रांसफर हो जाने के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश शंकर राज, न्यायधीश विवेक द्विवेदी और लक्सर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास पंवार समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

सभी लोगों द्वारा सिविल जज अमित भट्ट का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया और नई तैनाती के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी गई। इस दौरान सिविल जज अमित भट्ट ने कहा कि लक्सर न्यायालय में उनका कार्यकाल बहुत ही सौहार्दपूर्ण रहा है। पूरे कार्यकाल के दौरान उन्हें लक्सर के सभी अधिवक्ताओं का सहयोग मिला उन्होनें कहा कि पीड़ित को सरल सुलभ न्याय दिलाना ही बार एवम बैंच का कर्तव्य है। लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास पंवार ने कहा कि सिविल जज अमित बहुत ही सरल स्वभाव और मिलनसार जज है

। वो सभी जूनियर और सीनियर अधिवक्ताओं को अच्छा रिस्पॉन्स देते आए है। उनके यहां से ट्रांसफर का उन्हें दुख है लेकिन ट्रांसफर एक रूटीन प्रक्रिया है। अच्छे और विवेक पूर्ण निर्णय लेने वाले अधिकारियों को हमेशा याद रखा जाता है।