हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे स्थापना दिवस कार्यक्रम में

हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे स्थापना दिवस कार्यक्रम में

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय का 121वां स्थापना दिवस समारोह को धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि वैदिक शिक्षा दर्शन और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान करने वाला गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है. 1902 में स्वामी श्रद्धानन्द द्वारा स्थापित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय अपने स्थापना काल से ही भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान रहा है

विश्वविद्यालय के कुलपति सोमदेव सुतांशु ने कहा कि विदेशी बौद्धिक आक्रमण से लड़ने का सामर्थ्य ऋषि दयानंद ने प्रदान किया है। भारत ज्ञान परंपरा को ऋषि दयानंद और स्वामी श्रद्धानन्द ने आगे बढ़ाया है। सत्येंद्र कुमार राजपूत के सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस समारोह के माध्यम से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के गौरवशाली अतीत को याद करने का प्रयास किया जा रहा है

अंग्रेजों की सीधी टक्कर लेकर पुराने गुरुकुल आज भी देश में स्थापित सभी गुरुकुल में अग्रणी है तथा स्वामी श्रद्धानन्द के शिक्षा और राष्ट्र दर्शन से प्रेरणा लेने का कार्य विश्वविद्यालय परिवार करता रहा है इस अवसर पर नृत्य, गायन आदि के कई कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गये