
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -संजय कुंवर

स्थान -जोशीमठ

जोशीमठ नगर क्षेत्र में भूधसांव के कारण प्रभावित भवन स्वामियों को पुनर्वास नीति के अनुसार मुआवजा धनराशि का वितरण शुरू हो गया है। साथ ही तपोवन के समीप ढाक छेत्र में एनटीपीसी की खाली जमीन पर आपदा प्रभावितों के पुनर्वास विस्थापन हेतु सीबीआरआइ के निर्देशन में बन रहे प्री फेब्रिकेटेड 1BHK,2BHK,3BHK टाईप भवनों निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है,


वहीं जोशीमठ भू धंसाव आपदा प्रभावितों के लिए बहु प्रशिक्षित पुर्नवास पैकेज वितरण के तहत पहले दिन 03 प्रभावितों को 63.20 लाख की धनराशि का वितरण किया गया है। जिन प्रभावितों को मुआवजा राशि वितरित की गई है, उनमें गांधीनगर वार्ड के प्रभावित से.नि. सूबेदार मेजर मंगलू लाल पुत्र बाली लाल तथा सुनील वार्ड के प्रभावित कृष्णा पंवार पुत्र कल्याण सिंह एवं बलदेव सिंह पंवार पुत्र कल्याण सिंह शामिल है।

इन तीनों परिवारों को 63.20 लाख का मुआवजा वितरण किया गया है। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों के अभिलेखों का सत्यापन एवं मूल्यांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र ही अन्य प्रभावितों को भी पुर्नवास पैकेज के तहत मुआवजा धनराशि का वितरण किया जाएगा


