सीएम की घोषणा के बाद लोहाघाट में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल रहा सफल युवाओं को जोड़ा जाएगा

सीएम की घोषणा के बाद लोहाघाट में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल रहा सफल युवाओं को जोड़ा जाएगा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चंपावत जिले को मॉडल रूप देकर उसकी राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने के लिए प्रतिदिन विकास की नई कड़ियां जुड़ती जा रही है। लोहाघाट की वादियों में पैराग्लाइडिंग के जरिए पर्यटन विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत ऐतिहासिक बाणासुर के किले के साथ मां झूमाधुरी के शिखर से पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां शुरू की जा रही है। जिसके तहत विशेषज्ञों (ग्लाइडर) द्वारा किया गया ट्रायल सफल रहा है। ग्लाइडरो ने पूरे क्षेत्र में ग्लाइडिंग करने के बाद बताया कि यहां का कुदरती नजारा बेहद आकर्षक है तथा स्विजरलैंड से किसी बात में कम नहीं है एवं हर व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पैराग्लाइडिंग की अपार संभावना है।
इस दिशा में डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जिले को पर्यटन के क्षेत्र में जोड़ने के लिए लोहाघाट के कोलीढेक में बहुउद्देशीय झील का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां वोटिंग के जरिए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं अब पर्यटकों को नौकायान के साथ साथ हवा में पैराग्लाइडिंग कर यहां की प्राकृतिक वैभव की यादें अपने साथ ले जा सकते हैं। डीएम भंडारी ने कहा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए युवाओं को पैराग्लाइडिंग की ट्रेनिंग देने के लिए हिमांचल भेजा जाएगा जहां से ट्रेनिंग करने के बाद उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही

विभिन्न रोजगार योजनाओं से लोन देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा डीएम भंडारी ने कहा चंपावत जिले को प्रकृति ने जिस मुक्त हस्त से सजाया है, संवारा है आज तक यह जनपद पर्यटकों एवं प्रकृति प्रेमियों की दृष्टि में ओझल बना हुआ था। मुख्यमंत्री धामी द्वारा जिले का नेतृत्व किए जाने के बाद यहां हर क्षेत्र में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। वह बहुत दिन दूर नहीं जब यहां देश-विदेश के पर्यटक अपनी उपस्थिति देकर यहां के युवाओं के लिए रोजगार का एक सशक्त माध्यम बनेंगे। चंपावत जिले को देश के पर्यटन मानचित्र में लाने हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री श्री धामी की पहल पर पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर के जनपद भ्रमण करने के बाद यहां पर्यटन गतिविधियों में पंख लगने लगे हैं। जिले में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने हेतु विकासखंड लोहाघाट के मां झूमाधुरी एवं बाणासुर की ऊंची चोटियों से अब पैराग्लाइडिंग होगी, उड़ान भरेंगे। इस कार्य हेतु बाणासुर की पहाड़ी क्षेत्र से उड़ान भरने के लिए इसकी परिधि में आने वाले विद्युत तारों को हटाने के लिए रुपए 15 लाख तथा झूमाधुरी के शिखर मैदान का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त यहां के युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़े जाने हेतु रुपए 7 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है

, जिससे यहां के प्रशिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर के पैराग्लाइड प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही जिला स्तर पर इन दोनों स्थानों में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण दिलाने हेतु जिलाधिकारी की ओर से सचिव पर्यटन को जिले में 5 प्रशिक्षक उपलब्ध कराने हेतु पत्र भेजा गया है।