इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर जिले की पुलभट्टा थाना पुलिस की टीम ने फरार चल रहे यूपी निवासी इनामी नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नशा तस्कर द्वारा युवाओं को पैसे का लालच देकर उनके भविष्य को बर्बाद करने का काम किया जा रहा था। लंबे समय से फरार चल रहे तस्कर को पुलिस ने यूपी के बदायूं से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 नवंबर 2022 को उत्तराखंड यूपी बॉर्डर से राकेश नामक युवक को लाखों रुपए कीमत की 139 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस की जांच में सामने आया कि बदायूं के ग्राम मौसमपुर के रहने वाले राकेश को 20 हजार रुपए का लालच देकर गांव निवासी अल्ला नूर ने स्मैक की खेप पहुंचाने उत्तराखंड भेजा था। पंतनगर में स्मैक की खेप पहुंचने से पूर्व ही पुलभट्टा थाना पुलिस ने आरोपी राकेश को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया । अल्ला नूर का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक राकेश तथा अल्ला नूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अल्ला नूर की तलाश शुरू कर दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से अल्ला नूर लगातार फरार चल रहा था और अपनी पहचान छुपाने तथा बार-बार ठिकाने बदलने के चलते पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा के दिशा निर्देशन में थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से 15 हजार के इनामी तस्कर अल्ला नूर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तारी के बाद आरोपी को लेकर पुलिस टीम उत्तराखंड आ गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अल्ला नूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2 महीने के भीतर पुलभट्टा पुलिस द्वारा साथ सात इनामी फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ शर्मा ने कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।