
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर –

रिपोटर -तनवीर अंसारी

स्थान -सितारगंज

उत्तराखण्ड सरकार ने नकल विरोधी कानून पास कर प्रतियोगिताओं की तैयारियां करने वाले छात्र छात्राओं को एक बड़ी राहत दी है। नकल विरोधी कानून पारित होने से जहां नकल माफियों में खलबली मची हुई है। वहीं आज सितारगंज भाजपा युवा मोर्चा के युवाओं ने सितारगंज शहर के रामलीला मैदान से एक विशाल बाइक रैली निकाली

जो कि नगर के मुख्य चौराहों से होती हुई रामलीला मैदान में समाप्त की गई। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन भट्ट निराला ने कहा कि नकल विरोधी कानून लाने पर समस्त प्रदेशवासी सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हैं ओर नकल विरोधी कानून का स्वागत करते हैं । उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार इस तरह का कानून पारित किया गया है जिससे नकल माफियों की दुकान बंद होगी साथ ही जो विद्यार्थी मेहनत करके परीक्षा देते हैं

उन्हें उनकी मेहनत का फल अब मिल सकेगाइस मौके पर विधायक व केबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि उमा शंकर दुबे ने भी मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार के इस कानून को लाने कानून पर सरकार का आभार व्यक्त किया



