पांच दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज

पांच दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर देवीधार डुंडा स्थित रेणुका देवी मंदिर परिसर में पांच दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज हो गया। मेले का शुभारंभ टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने रिवन काटकर किया। इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान भी उपस्थित रहे। पांच दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ शुक्रवार को मां रेणुका देवी व कचडू देवता की डोली के सानिध्य में हुआ।

मेला परिसर में सरकारी विभागों के द्वारा विभागीय स्टॉल स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। सूचना विभाग द्वारा सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका एवं नव वर्ष के कलेंडर मेलार्थियों को वितरित किए।मुख्य अतिथि सांसद शाह ने अपने सम्बोधन में जिले की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विकास एवं सांस्कृतिक मेले की जनपदवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेलों का सांस्कृतिक महत्व रहा है, जहां मेले लोगों को जोड़ते है। वहीं मेले में लोग अपने सुख दुःख को भी आपस में साझा करते है। उन्होंने कहा कि पारम्परिक मेलो को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। तथा विकास के क्षेत्र में भी यह जिला निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिले की 64वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपदवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पारम्परिक मेले हमारी पहचान है। साथ ही सीमांत जिला उत्तरकाशी विकास के क्षेत्र में निरन्तर आगे बढ़ रहा है।