कृषि मंत्री ने किया किसानी को सम्मानित

कृषि मंत्री ने किया किसानी को सम्मानित

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष प्रधान द्वारा आयोजित किसान सम्मान समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि किसान समृद्ध होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा। इसलिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर खेती किसानी को बेहतर बनाने और किसान की आय बढ़ाने पर जोर दे रही है।

कहा पहाड़ का पारंपरिक अनाज मंडुआ व झंगोरा स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है। इसका उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों के मार्फत इन्हें अच्छे मूल्य पर खरीदेगी। समूहों को प्रति किलो डेढ़ रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कहा पर्वतीय क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील में मंडुआ, झंगोरा खिलाने की शुरूआत की गई है। कहा बागबानी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 1 हजार बगीचे विकसित करने के साथ ही 18 हजार पॉलीहाउस बन रहे हैं।

इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर ने प्राकृतिक, ऑर्गेनिक खेती करने की अपील की। कहा इससे किसान को सामान्य खेती की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा।