
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 24 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 25 और 26 फरवरी को एक बार फिर से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।


वहीं पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, 28 फरवरी के बाद गर्मी का दौर देखने को मिलेगा मंगलवार को राजधानी दून समेत ऊंचाई वाले इलाकों जैसे मसूरी, चकराता में बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दून में जहां अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री तक पहुंच गया 25 फरवरी को पर्वतीय जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

26 फरवरी को उक्त जिलों के साथ ही बागेश्वर, देहरादून, टिहरी जिले के कुछ इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है


