हल्द्वानी- स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने पत्रकारों से किया संवाद, लिए सुझाव

हल्द्वानी- स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने पत्रकारों से किया संवाद, लिए सुझाव

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

Haldwani news स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने आज हल्द्वानी में पत्रकारों के साथ स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम किया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की बारीकी से जानकारी दी, साथ ही मंत्री धन सिंह रावत ने पत्रकारों से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए सुझाव भी मांगे।

इस दौरान हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमओ ने भी स्वास्थ्य सम्बंधी विभिन्न समस्याओं के समाधान की जानकारी दी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर हो जाएगी और सरकार जल्द ही पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य जांच के पर्चे का भी एक ही रेट करने जा रही है इसके अलावा रोगी कल्याण समिति का भी गठन किया जा रहा है

जिसमें विधायक की अध्यक्षता में हर क्षेत्रों में दो महीने में एक बैठक का आयोजन होगा। जिससे आने वाले समय में स्वास्थ्य विभाग के अंदर सभी कमियां दूर होंगी