
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -रिजवान अली

स्थान -गदरपुर

उधम सिंह नगर के गदरपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत आगामी 14 जुलाई 2023 से सिंगापुर में होने वाली यूथ चॉक बॉल विश्वकप मे भारत के बालक एवं बालिका की टीम में कोच के रूप में श्री केवल कंबोज एवं कुमारी रेखा को भारतीय टीम कोच के रूप में चुना गया है।


वहीं उत्तराखंड चॉक बॉल संघ के संरक्षक श्री डीपी सिंह ने दोनों कोच को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शिक्षक केवल विद्यालय के लिए नहीं बल्कि पूरे राज्य तथा देश के लिए गौरव का विषय है जो खेल की भावनाओं को लेकर समाज में प्रसारित करता है वहीं राज्य चॉक बॉल सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा की आगामी 14 जुलाई 2023 से होने वाली चॉक बॉल विश्व कप प्रतियोगिता में विश्व के 28 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे

तथा इस प्रतियोगिता का आयोजन 2 वर्ष के पश्चात किया गया। वही आपको बताते चलें कि दोनों कोच का चयन हापुड़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया गया था वहीं भारतीय टीम दिल्ली तथा जालंधर में प्रशिक्षण कैंप करेंगे।।


