मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चंपावत जनपद भ्रमण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चंपावत जनपद भ्रमण

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चंपावत

स्टेशन बाजार से पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड तक एनएच की ओर से छोड़े गए अधूरे डामरीकरण नाली निर्माण को पूरा करने वह क्रैश बैरियर लगाने की मांग पर लोहाघाट के व्यापारियों ने एनएच के अधिकारियों का घेराव किया। व्यापारियों ने 10 दिन के अंदर अधूरा कार्य पूरा न करने पर एनएच कार्यालय में तालाबंदी का निर्णय लिया।

गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में स्टेशन बाजार के आक्रोशित व्यापारियों ने एनएच कार्यालय में जाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों का घेराव कर अधूरा कार्य छोड़ने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। व्यापारियों ने कहा कि एनएच ने बीते ढाई साल से नाली का कार्य अधूरा छोड़ा है। जो कि मानकों के अनुसार भी नहीं बनी है। इसके अलावा स्टेशन बाजार में डामरीकरण का कार्य न होने से कई जगह गड्ढे बन गए हैं तथा दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में क्रैश बैरियर नहीं लगाया गया है जिस कारण कई लोग सड़क से नीचे खाई में गिर चुके हैं।

जिससे आए दिन दुर्घनाओं का खतरा पैदा हो गया है। वही एनएच के ईई सुनील कुमार और एई नरेन्द्र रावत ने मार्च के महीने तक पूरा कार्य फाइनल करने का आश्वासन व्यापारियों को दिया। ईई सुनील कुमार ने कहा नाली निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर दानू सुतेड़ी, राजकिशोर साह, दीपक साह, जगदीश चन्द्र,अजय राय, गौरव कापड़ी आदि मौजूद रहे