नकल विरोधी कानून दूसरे राज्यों के लिए नजीर

नकल विरोधी कानून दूसरे राज्यों के लिए नजीर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

सांसद डॉ. निशंक का लक्सर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लक्सर शिव चौक पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान निशंक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बीते नौ साल में आम जनता का मन जीतने का काम किया है। देश में ही नहीं विदेशों तक में देश के नाम का डंका बज रहा है।

कहा जनता हमारे काम का आकलन करने के साथ ही विपक्ष को भी देख रही है। दावा किया कि उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा पहले से ज्यादा अंतर से जीतेगी। कहा हरिद्वार पंचायत चुनाव के नतहजों से मतदाता पहले ही यह संदेश दे चुके हैं। पेपर लीक मामलों में सरकार की किरकिरी और विपक्षी दलों के आरोप पर निशंक ने कहा कि धामी सरकार ने जिस तरह निष्पक्ष कार्रवाई की है,

उससे लोगों का भाजपा में विश्वास और बढ़ा है। कहा जो लोग इसमें शामिल थे, वे जेल जा रहे हैं। नकल विरोधी कानून लागू होने से वे जिंदगी भर जेल की चक्की पीसेंगे। सांसद ने कहा कि यह कानून दूसरे प्रदेशों के लिए भी मिसाल बनेगा