डीएम के आदेश पर दूरस्थ कायल गांव में खुलेगी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान 7 किलोमीटर पैदल चलकर राशन लाने को मजबूर

डीएम के आदेश पर दूरस्थ कायल गांव में खुलेगी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान 7 किलोमीटर पैदल चलकर राशन लाने को मजबूर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट ब्लॉक के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे सड़क विहीन कायल गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की समस्या का जल्द समाधान होने जा रहा है डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी के कायल गांव के दौरे पर ग्रामीणों ने डीएम भंडारी के सामने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था ग्रामीणों ने कहा गांव में सस्ते गल्ले की दुकान ना होने का कारण उन्हें 7 किलोमीटर पैदल चलकर रोसाल व डूंगरा बोहरा से राशन लाना पड़ता है ग्रामीणों की समस्या का तुरंत संज्ञान लेते हुए डीएम भंडारी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कायल गांव में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान खोलने के निर्देश दिए थे

मालूम है पिछले महीने डीएम भंडारी 7 किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु कायल गांव पहुंचे थे डीएम के आदेश पर आज ब्लॉक कार्यालय के वीडियो जनार्दन ओली व सचिव रवि फर्त्याल के द्वारा ग्राम प्रधान मोहन सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों की खुली बैठक का आयोजन किया तथा बैठक में सर्वसम्मति से नैन सिंह को सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता के लिए चुना गया जल्द ही अब कायल गांव में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान खुल जाएगी तथा ग्रामीणों की एक प्रमुख समस्या का समाधान हो जाएगा जिसके लिए ग्रामीणों ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया क्षेत्र के किसान नेता मोहन चंद्र पांडे ने बताया सस्ता गल्ला की दुकान खुलने से गांव की एक बड़ी समस्या का समाधान हुआ है उन्होंने कहा अभी तक कायल व भोजनी गांव के ग्रामीण सस्ता गल्ला का राशन लाने 7 किलोमीटर पैदल चलकर रोसाल व डूंगरा बोरा जाने को मजबूर थे

लेकिन डीएम चंपावत की पहल के बाद उनकी समस्या का समाधान हो चुका है जिसके लिए सभी ग्रामीण डीएम चंपावत को धन्यवाद देते हैं साथ ही ग्रामीणों ने डीएम से गांव के लिए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग भी करी है बैठक में प्रमोद पांडे, जगदीश पांडे ,रमेश राम जीत राम गोविंद राम ,गोपाल राम, लता पांडे ,आनंदी देवी ,बसंती देवी जोगाराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे