जल संस्थान के खिलाफ महिलाएं उतरी सड़कों पर सड़क जाम कर जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

जल संस्थान के खिलाफ महिलाएं उतरी सड़कों पर सड़क जाम कर जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट नगर में हो रहे पेयजल संकट को लेकर नगर की आक्रोशित महिलाएं जल संस्थान के खिलाफ सड़कों में उतर गई है आक्रोशित महिलाओं ने पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में मीना बाजार चौराहे में सड़क जाम करते हुए जल संस्थान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पेयजल उपलब्ध कराने की मांग करी आक्रोशित महिलाओं ने कहा जब नगरवासी पूरे महीने का बिल जल संस्थान को देते हैं और जल संस्थान के द्वारा उन्हें महीने में मात्र 10 /12दिन पानी दिया जा रहा है

वह भी मात्र आधा घंटा महिलाओं ने कहा वह अपना काम धाम छोड़कर पेयजल जुटाने में लगी रहती हैं जिसके लिए उन्हें 3 से 4 किलोमीटर दूर जाकर नोलों, धारो व हैंडपंपों से पानी लाना पड़ता है महिलाओं ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व नेताओं पर भड़ास निकालते हुए कहा कि नेता सिर्फ वोट मांगते समय पेयजल समस्या का समाधान करने की बात कहते हैं तथा उसके बाद भूल जाते हैं जनता की समस्या से उन्हें कोई सरोकार नहीं है वह सिर्फ अपनी जेबों को भरने में लगे रहते हैं महिलाओं ने कहा वर्षों से महिलाएं पेयजल समस्या से जूझते आ रही हैं महिलाओं ने कहा जनता में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है पर उनकी सुध न तो जनप्रतिनिधि ले रहे हैं ना ही प्रशासन ना ही पेयजल के लिए कोई बड़ी योजना बनाई जा रही है महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ

तो वे जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर अपने बच्चों के साथ सड़कों में धरना देंगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ज्योति खर्कवाल सभासद बिना कनौजिया राजू गरकोटी, किरण मेहरा ,भुवन बहादुर ,दीपक शाह, राजकिशोर साह सहित कई महिलाएं मौजूद रही