साइबर ठगों की अब खैर नहीं, बाहरी राज्यों में ऑनलाइन ठगों को दबोचने के लिए कुमाऊं से दो टीमें रवाना

साइबर ठगों की अब खैर नहीं, बाहरी राज्यों में ऑनलाइन ठगों को दबोचने के लिए कुमाऊं से दो टीमें रवाना

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

कुमाऊं में साइबर क्राइम के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें ऑनलाइन ठगी, क्लोन एटीएम, हैकिंग और फर्जी स्कीम के जरिए ठगी करने वालों की फेरिहस्त काफी लंबी है। अब साइबर ठगों की खैर नहीं है, क्यों कि बाहरी राज्यों में साइबर ठगी को अंजाम दे रहे ठगों को दबोचने के लिए कुमाऊं से दो पुलिस टीमें रवाना हुई हैं।

जिसमें 15-15 सदस्यीय हैं, जो सात राज्यों में दबिश देकर 241 मामलों के 360 आरोपियों को दबोचने का कार्य करेंगी। सभी आरोपी नैनीताल और यूएसनगर जिले में हुई साइबर ठगी के मामलों में वांछित हैं।ने टीमों को मंगलवार को रवाना करने के बाद बताया कि प्रथम टीम में निरीक्षक पूरन राम आगरी के नेतृत्व में पांच एसआई, पांच हेड और आठ कांस्टेबल शामिल रहेंगे जो बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए रवाना हुई है। दूसरी टीम निरीक्षक नीरज चौधरी के नेतृत्व में छह एसआई और नौ कांस्टेबल के साथ यूपी राजस्थान हरियाणा के लिए रवाना की गई है।

टीमें बिहार में 31 मामलों के 40, पश्चिम बंगाल में 68 मामलों के 114, असम में 19 मामलों के 26, ओडिशा में 22 मामलों के 27, यूपी में 60 मामलों के 93, राजस्थान में 18 मामलों के 29, हरियाणा में 23 मामलों के 31 सहित कुल 241 मामलों के 360 आरोपियों की तलाश करेगी।