भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जोशीमठ की मंडल कार्य समीति बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जोशीमठ की मंडल कार्य समीति बैठक संपन्न

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -संजय कुंवर ,

स्थान -जोशीमठ

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जोशीमठ की मंडल कार्य समीति बैठक संपन्न हुई.कार्यसमीति बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीतीश चौहान जी ने किया.आज मंडल कार्यसमीति में भाजपा ज़िला प्रभारी कुंदन परिहार उपस्थित रहे.मंडल अध्यक्ष नीतीश चौहान ने स्वागत भाषण के साथ बैठक का शुभारंभ किया.. सफल व व्यवस्थित कार्यसमीति के लिए जिला प्रभारी कुंदन परिहार ने नगर मंडल की पूरी टीम को बधाई दी.. अपने संबोधन में कहा कि हमारी केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने करोना काल में हर व्यक्ति तक दवाई वैक्सीन, फ्री राशन की व्यवस्था की सिर्फ भारत को ही नही बल्कि दुनिया के 150देशों को दवाई वैक्सीन पहुंचाने का काम किया.

. दुनिया में भारत का सम्मान बड़ा.. हमने जम्मू कश्मीर को धारा 370 से मुक्त किया.. देश को आतंकवाद मुक्त किया.. हमारी सरकार ने आयुष्मान योजना लाकर गरीबों लोगों को 5लाख तक का इलाज फ्री कराया.. हमने देश के हर किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया.हम अंत्योदय योजना के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं.जोशीमठ आपदा पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार संवेदनशील है हमारी सरकार जोशीमठ को लेकर त्वरित समाधान की ओर बढ़ रहें हैं.. पूर्व की केंद्र सरकार में नभ, जल थल में भ्रष्टाचार देखा जिससे पूरी दुनिया के अंदर देश की साख गिरी.. कार्य समिती में बतौर मुख्य वक्ता सत्येंद्र असवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी पार्टी का एक वैचारिक अधिष्ठान है हमने सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर देश के 140करोड़ों लोगो के जन कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं..

मंडल कार्यसमिती में आगामी कार्यक्रमो की जानकारी व बैठक में वृत निबेदन मंडल प्रभारी व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल ने किया मंडल कार्यसमीति में मन की बात कार्यक्रम मुकेश डिमरी ने रिपोर्ट रखी, जोशीमठ आपदा की रिपोर्ट को भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषि प्रसाद सती ने कार्यसमीति में रखा