
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में गौरा शक्ति के अंतर्गत चल रहे महिला पुलिस के लिए तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आज डीजीपी अशोक कुमार ने समापन किया । 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 35 महिला पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा के गुण सीखे। गौरतलब है


की देहरादून में महिला हेल्पलाइन नंबर 9411112780 के माध्यम से घरेलू हिंसा या अन्य किसी अपराध से पीड़ित महिलाओ को इस नंबर पर कॉल कर मदद दिया जा रहा हैं. इसके साथ ही महिला या पुरुष से जुड़े साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवा सकते है. डायल 112 में भी तत्काल मदद के लिए महिलाएं संपर्क कर सकती हैं. महिलाओ को जागरूक करने तथा आत्मरक्षा के मद्देनजर गौरा शक्ति एप को राज्य सरकार द्वारा लांच किया गया है

इसी क्रम में महिला पुलिस को प्रशिक्षण देकर अन्य महिलाओ को सशक्त करने की तैयारी की गई। इस दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन, आईजी गढ़वाल करण नगन्याल,एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर मौजूद रहे।


