
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

हिमवत्स संस्था चंपावत के द्वारा जीआईसी लोहाघाट में तीन दिवसीय बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के द्वारा जीआईसी लोहाघाट व सरस्वती ज्ञान विद्यालय के छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के विज्ञान के मॉडल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया बुधवार को हुए समापन समारोह में बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान से संबंधित शानदार माडल बनाकर उनका प्रदर्शन किया


` कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी एसएमसी अध्यक्ष मनोहर करायत व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम चौबे व शिक्षकों के द्वारा बाल वैज्ञानिकों के द्वारा बनाए गए मॉडलों का निरीक्षण कर उनकी पीठ थपथपाई गई तथा हिमवत्स सस्था के कार्यों की सराहना करी गई इसके अलावा हिमवत्स संस्था के मनोज कुमार व प्रकाश पुनेठा ने बताया संस्था के द्वारा छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर यूकोस्ट के सहयोग से इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित की जाती है

इस मौके पर शिक्षक विक्रमाजीत चौहान, प्रमोद पाटनी ,एमसी पांडे, दीपक भट्ट ,राजीव शंकर ,ज्योत्सना बोहरा ,मोनिका सिंह तनुजा राय आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भगवान जोशी का रहा


