सीएम पुष्कर सिंह धामी का चंपावत दौरा

सीएम पुष्कर सिंह धामी का चंपावत दौरा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद चंपावत आ रहे है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री 23 फरवरी को अपराह्न 15:05 बजे हेलीकाप्टर से टनकपुर स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। उसके उपरांत हेलीपेड से 15:10 बजे कार से प्रस्थान कर 15:20 बजे विष्णुपुरी कालोनी टनकपुर पहुंचेंगे

और वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के बड़े भाई स्व.प्रकाश चंद्र गहतोड़ी के निधन पर शोक जताने उनके आवास जायेंगे। उसके बाद माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 16:00 बजे कार से प्रस्थान कर 16:15 बजे टनकपुर स्टेडियम हेलीपेड पहुंचेंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से 16:20 बजे प्रस्थान कर अपराह्न16:35 बजे सर्किट हाउस चंपावत पहुंचेंगे।

उसके बाद 16:40 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर मेन बाजार चंपावत जायेंगे तथा श्री प्रकाश चंद्र तिवारी के आवास जायेंगे। माननीय मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम सर्किट हाउस चंपावत में करेंगे