नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण प्लास्टिक के बोरे हुए बरामद की कार्रवाई

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण प्लास्टिक के बोरे हुए बरामद की कार्रवाई

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -धर्मराज

स्थान – हरिद्वार

-हरिद्वार में प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वाले दुकानदार पर नगर आयुक्त ने छापेमारी कर एक लाख का जुर्माना लगाया है हर की पैड़ी क्षेत्र में निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने प्लास्टिक बेचते मिले व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने मुख्य बाजार स्थित प्लास्टिक के गोदाम के बारे में बताया जिसके बाद नगर आयुक्त ने दुकान पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्लास्टिक के माल को सील किया

और दुकानदार पर एक लाख का जुर्माना लगायाहरिद्वार हर की पैड़ी और दूसरे गंगा घाटों पर सिंगल यूज प्लास्टिक धड़ल्ले से बेची जा रही है नगर निगम और प्रशासन की लगातार कार्रवाई भी प्लास्टिक बेचने वालों पर नाकाफी साबित हो रही है नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती का कहना है कि आज मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया मौके पर कुछ लोग प्लास्टिक बैग बेचते मुझे मिले मेरे द्वारा पूछताछ की गई तो एक दुकान पर उनके द्वारा मुझे लेकर जाया गया

और यहां आकर पता चला दुकान वाले का एक गोदाम है उसमे काफी मात्रा मे प्लास्टिक से भरे बोरे बरामद किए है मेरे द्वारा इस पर सख्त कार्रवाई की गई है