
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की इंटर मीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्वक ढंग से शुरू हो गई हैं। लोहाघाट में बनाए गए दो परीक्षा केंद्रों में पहले दिन हिंदी के पेपर के लिए पंजीकृत 334में से 332 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि दो अनुपस्थित रहे। कोरोना काल में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा न होने के बावजूद इस वर्ष इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र छात्राओं का यह पहला बोर्ड था जिसके लिए छात्र-छात्राओं के मन में जहां परीक्षाओं को लेकर कुछ डर था,


वहीं पहले दिन हिंदी का पेपर अच्छा होने से वह काफी खुश नजर आए। परीक्षार्थी किरन धामी, भूमिका, संजना रावत, सूरज का कहना था कि कोरोना महामारी के चलते हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाएं न होने से वह पहली बार इंटर में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उनके मन में कुछ डर सा था, लेकिन हिंदी का पेपर अच्छा आया था। वही केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य संदीप त्यागी ने बताया कि उनके विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र में पांच विद्यालयों के 174 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे, सभी छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत, ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट, राजीव नवोदय विद्यालय लोहाघाट, अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट, जीआईसी पुलहिंडोला के परीक्षार्थी शामिल थे। इधर राजीव नवोदय विद्यालय के प्राचार्य गोपाल राम ने बताया कि उनके विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र में चार विद्यालयों के 160 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे

, जिनमें से दो छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हुए। केंद्र में अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट, जीजीआईसी लोहाघाट, केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट और डीएवी लोहाघाट के छात्र छात्राएं शामिल थे। परीक्षाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं


