
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -संदीप कुमार

स्थान -रुड़की

रूड़की के भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में महाशिवरात्रि के दिन प्रशासन ने ग्रामीणों को शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। इसी के साथ प्रशासन ने गांव के 5 किमी की परिधि में धारा 144 भी लगा दी। इसी को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए जिस पर कुछ ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर घर के बाहर मकान बिकाऊ और गांव से पलायन करने के पोस्टर भी लगा दिए जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और ग्रामीण धरने पर भी बैठ गए।


आपको बता दें कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में महाशिवरात्रि को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगी थी वहीं पिछले साल अप्रैल माह में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान इस गांव में दो समुदायों के बीच बवाल होने के साथ ही आगजनी हो गई थी जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी जिसके बाद प्रशासन ने डाडा जलालपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम से शनिवार रात 9 बजे तक धारा 144 लगा दी। वहीं शोभायात्रा को लेकर धारा 144 लागू करने से कुछ ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गांव के कुछ ग्रामीणों ने अपने घर के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिए हैं जिसमें लिखा गया है कि उनकी धार्मिक स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है। इसी की वजह से वह मकान बेचकर गांव से पलायन करने को मजबूर हैं

। इस दौरान जब प्रशासन ने ग्रामीणों को शोभायात्रा निकालने से गांव के बाहर रोका तो भारी संख्या में ग्रामीण बीच सड़क के धरने पर बैठ गए। कई घंटे चले धरने के बाद आखिरकार प्रशासन को ग्रामीणों के सामने झुकना पड़ा और शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कराई गई।


