हिंदू मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक अंतजाती और दहेजरहित विवाह का आयोजन संपन्न किया

हिंदू मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक अंतजाती और दहेजरहित विवाह का आयोजन संपन्न किया

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

जहां आपको बताते चलें कि शहीद शिरोमणि वासुदेव बलवंत फड़के जी के बलिदान दिवस के अवसर पर हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिगुरु श्री चंद्रमोहन जी की प्रेरणा से और माता पिता की सहमति से समिति के सदस्यों द्वारा एक अंतर्जातीय और दहेज रहित विवाह का आयोजन , स्थित गंगा फार्म हाउस बहादराबाद हरिद्वार में किया गया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़े द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रगान किया गया और क्रांतिकारियों के चरणों में पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया और उनकी महाआरती की गई।इस शुभ अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता ने बताया कि हिन्द मजदूर किसान समिति के सहयोगी चि0 रजत पुत्र प्रतिमा एवं सनसपाल निवासी ग्राम बहुपुरा मुजफ्फरनगर, संग आयु0 स्वाति पुत्री श्रीमती पूनम देवी एवं लोकिंद्र कुमार निवासी बहादराबाद, हरिद्वार द्वारा किए गए अंतरजातीय दहेज रहित विवाह से समाज जातिरहित एकजुट होगा और हिन्दुओं में मजबूती आयेगी।

हम शुद्ध हिन्दू हैं हमारे यहां कोई जाति विशेष का व्यक्ति धार्मिक अनुष्ठान नहीं करता।हमारे यहां सभी चाहे एस सी हो या ओ बी सी हों मिलकर धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। जिससे सभी
प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों को जाति विशेष के कब्जे से मुक्त किया जा सके। हमारे यहां विवाह इत्यादिसंस्कारों में वर व कन्या की योग्यता को महत्व दिया जाता है जाति को नहीं। आज यहां पूरा विवाहसंस्कार भी एस सी और ओ बी सी की महिलाओं के द्वारा ही सम्पन्न कराया गया है।आज समाज में हिन्दू धर्म को गलत साबित करने की होड़ सी लगी है जबकि गलत हिन्दू धर्म नहीं विदेशियों द्वारा फैलाया गया जाति व्यवस्था का रोग है इसलिये हिन्दू धर्म को नहीं, जाति व्यवस्था को त्यागने की जरूरत है। जब जाति व्यवस्था हमारे सन्तों ने, ग्रन्थों ने, किसी भी महापुरूषों ने बनायी ही नहीं तो हम क्यों मानें? अगर हम जाति व्यवस्था में बंटे रहे तो मुट्ठीभर रहेंगे और इसी प्रकार अपना, अपने ग्रंथों का और अपने महापुरूषों का अपमान करवाते रहेंगे। लेकिन अगर हम जातिरहित एकजुट हो गये संसार को मुट्ठी में रखेंगे। इसलिये जाति व्यवस्था से नफरत करो, हिन्दू धर्म से नहीं। हिन्द मजदूर किसान समिति के अनेकों सहयोगी राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिगुरू चंद्रमोहन की प्रेरणा से अंतर्जातीय और दहेज रहित विवाह करते हैं

जिससे समाज को जातिरहित एकजुट किया जा सके जो रोटी-बेटी के सम्बन्ध से ही संभव है। इस अवसर पर हिन्द मजदूर किसान समिति के . इत्यादि ने वर-वधु को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया तथा समाज में फैली इन कुरीतियों जाति व्यवस्था और दहेज प्रथा को खत्म करने की शपथ ली