
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान – हल्दवानी

हल्द्वानी में नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगने के कारण अब आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लगातार आग लगने की वजह से ट्रंचिंग ग्राउंड से आ रही बदबू और प्रदूषित हवा से लोग काफी परेशान हैं। नगर निगम में बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी आग बुझाने का काम काफी धीमी गति से चल रहा है।


इय धुएं से आसपाास की आबादी खासी परेशान है वहीं रात में सुलगते धुएं की वजह से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आम जनता इस बात की शिकायत लेकर नगर आयुक्त से मिल चुकी है पर अभी भी इस समस्या से लोगों को निजात मिलते नहीं दिख रही हालांकि मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि वह स्वयं मौके का निरीक्षण कर चुके हैं काफी हद तक आग बुझाई भी जा चुकी है

सड़क किनारे हाल ही में पड़े कूड़े की आग बुझाने का काम चल रहा है जल्द ही पूरी आग को पूरी तरह से नियंत्रण में ले लिया जाएगा


