पालिका सभासदों की मांग पर लोहाघाट में पुलिस ने बेलगाम बायकर्सो के इंटरसेप्टर से काटे चालान

पालिका सभासदों की मांग पर लोहाघाट में पुलिस ने बेलगाम बायकर्सो के इंटरसेप्टर से काटे चालान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट में बढ़ते जा रहे हैं बेलगाम बायकर्सो के आतंक को देखते हुए लोहाघाट नगरपालिका के सभासदों ने शुक्रवार को सभासद राजकिशोर साह के नेतृत्व में लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री को नगर में बढ़ते जा रहे बेलगाम बायकर्सो में लगाम लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया सभासदों ने कहा नगर में आए दिन ओवर स्पीड बायकर्सो ने आतंक मचाया हुआ है तथा क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं करी जा चुकी है

सभासदों ने एसओ से ओवरस्पीड बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग करी जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने चंपावत से पुलिस का इंटरसेप्टर वाहन मंगाकर लोहाघाट नगर के मीना बाजार चौराहे ,स्टेशन बाजार , हतरंगिया ,जीआईसी आदि क्षेत्रों में कई दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे पुलिस टीम के द्वारा एसआई हरीश प्रसाद व इंटरसेप्टर वाहन प्रभारी विनय दताल के नेतृत्व बिना हेलमेट , ओवरस्पीड, ट्रिपल राइडिंग करने वालो के चालान काटे अचानक हुई चालानी कार्रवाई से बायकर्स में हड़कंप मच गया एसओ मनीष खत्री ने बताया अब लगातार इंटरसेप्टर वाहन के जरिए यातायात के नियमों को तोड़ने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई करी जाएगी

वही एसआई हरीश प्रसाद व इंटरसेप्टर प्रभारी विनय दताल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वाहनों को ओवरस्पीड ना चलाएं तथा अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना दे अगर आप ऐसा करते हैं तो आप इंटरसेप्टर की नजर में है ज्ञापन देने में सभासद भवन बहादुर, राजकिशोर साह, दीपक साह, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद अधिकारी आदि मौजूद रहे