
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -सचिन कुमार

स्थान -देहरादून

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री / महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे इनके स्वागत के लिए भाजपा ने आज भव्य तैयारी की है भगत दा के उत्तराखंड वापसी पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। लेकिन अब सवाल यह उठता है भगत दा के उत्तराखंड वापसी पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में हलचल पैदा हो गई है वही कांग्रेश भगत सिंह कोश्यारी के उत्तराखंड वापसी पर भाजपा के नेताओं पर सवाल खड़े कर रही रही है कांग्रेस का कहना है कि भगत सिंह कोश्यारी के उत्तराखंड वापसी पर भाजपा के नेताओं में घबराहट साथ ही मुख्यमंत्री के मन में भी घबराहट है


कांग्रेस के प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा भगत सिंह कोश्यारी के उत्तराखंड वापसी पर बीजेपी के नेताओं में घबराहट है वही मथुरा दत्त जोशी ने मुख्यमंत्री सवाल खड़े करते हुऐ उन्होंने कहा राज्य के मुख्यमंत्री के मन में भी भगत सिंह कोश्यारी को लेकर घबराहट है।… उन्होंने कहा भगत सिंह कोश्यारी एक वरिष्ठ नेता है भगत सिंह कोश्यारी के अनुभव का लाभ उत्तराखंड राज्य को मिलेगा साथ ही उन्हें संघ का लंबा अनुभव है … राजनीति का उन्हें बहुत लंबा अनुभव है इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को लेना चाहिए ।… मथुरा जोशी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए वह चुनौती बनकर आ रहे हैं।महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आज उत्तराखंड आगमन पर भाजपा की प्रतिक्रियाभाजपा के प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा भगत सिंह कोश्यारी इस प्रदेश के वरिष्ठ नेता है हमारे अभिभावक हैं । एक दायित्व के तहत वह महाराष्ट्र के गवर्नर थे उन्होंने वहां से इस्तीफा दे दिया ।

वहीं ” दूसरी तरफ बात करें तो कांग्रेस पार्टी ने कहा भगत सिंह कोश्यारी के उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के नेताओं में घबराहट है” इसी सवाल पर भाजपा के प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा…. उन्होंने हरीश रावत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब जब हरीश रावत कांग्रेस पार्टी में सक्रिय होते हैं तो कांग्रेस पार्टी के नेता घबरा जाते हैं


