
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

जिले में लगातार बढ़ती जा रही साइबर ठगी की घटनाओं को लेकर चंपावत के एसपी देवेंद्र पिंचा के दिशा निर्देश पर लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री व साइबर सेल प्रभारी चंपावत मीनाक्षी नौटियाल के द्वारा डायट लोहाघाट में शिक्षकों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया


साथ ही शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों के छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को जागरूक करने की अपील करी एसओ मनीष खत्री व साइबर सेल प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल ने शिक्षकों को जागरूक करते हुए कहा कि साइबर ठगों के द्वारा दिए जाने वाले किसी भी लालच में ना आए अपना ओटीपी नंबर व बैंक की डिटेल किसी से भी शेयर ना करें तथा जागरूक रहें उन्होंने कहा जागरूकता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे अचूक हथियार है इसकेअलावा शिक्षकों को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे गौरा शक्ति ऐप, यातायात व नशे के प्रति जागरूक किया तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी

गई उन्होंने कहा शिक्षक ही एक ऐसी सीढ़ी है जो समाज को व बच्चों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक कर सकती है और समाज में जागरूकता फैला सकती है इस मौके पर कांस्टेबल अशोक पुरी व शिक्षक मौजूद रहे


