
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

नगर लोहाघाट की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने क्षेत्रीय दौरे पर आए कुमाऊं अपर आयुक्त नैनीताल जीवन सिंह नगनन्याल को ज्ञापन सौंपा। पालिका अध्यक्ष वर्मा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि लोहाघाट नगर की सबसे मुख्य समस्या पेयजल की है। नगर के लोग करीब 40 साल पूर्व बनी चौड़ी लिफ्ट योजना के पानी पर निर्भर हो गए हैं। लोगों को तीसरे या चौथे दिन पानी मिल पा रहा है।


लोग पेयजल के लिए नौले, धारों, हैंडपंपों पर निर्भर हो गए हैं उन्होंने अपर आयुक्त से सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की ही मांग करी पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा जल संस्थान द्वारा नगर क्षेत्र के लोगों को मैंने में मात्र 10 से 15 दिन पानी दिया जाता है और बिल पूरे महीने का लिया जाता है। उन्होंने नगर क्षेत्र में लोनिवि, एनएच की सड़क किनारे बंद पड़ी नालियों को खुलवाने और क्षतिग्रस्त नालियों का निर्माण करने, नगर के भवन स्वामियों के भवन कर में संशोधन करने, नगर की नजूल भूमि को फ्री होल्ड कराने की मांग प्रमुखता से रखी। पालिकाध्यक्ष वर्मा का कहना है कि लोहाघाट नगर पालिका क्षेत्र की भूमि के फ्री होल्ड न होने से नगर के लोगों को बरसों से जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।

उन्होंने अपर आयुक्त से लोगों की दिक्कतों को देखते हुए जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। अपर आयुक्त नगनन्याल ने नगर की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन पालिका अध्यक्ष को दिया


