
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

पहाड एवं आपदाओं का चोलीदामन का साथ रहा है सालों से विभिन्न आपदाओं जैसे भूकंप बाढ भूस्खलन की मार झेलने के बाद भी पहाड़ मजबूती के साथ खड़ा हुआ है लेकिन कुछ सालों की बात करें तो मानव निर्मित आपदाओं के कारण ये पहाड़ स्थानीय निवासियों के लिए नासूर बनते जा रहे हैं यहा कहना अपवाद नहीं होगा कि विकास के नाम पर यहां के मूल निवासियों को अपने अस्तित्व के लिए लड़ना पड़ रहा है


जिसका उदाहरण वर्तमान में चमोली जनपद के जोशीमठ में देखने को मिला वहीं जनपद उत्तरकाशी की बात की जाए तो यहां भी विकास के नाम पर चार गांवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है दरअसल 2004 में गंगाघटी में भागीरथी नदी पर एन टी पीसी एवं भारत सरकार की 600मेघावाट लोहरी नागापाला जलविद्युत परियोजना का निर्माण सुरू सुवा था जिसका 2010 तक 70% कार्या भी पूर्ण हो चुका था इसमें सोनगढ़ से लेकर थिरांग तक करीब 9टनलों का निर्माण किया गया था लेकिन साल 2010मे प्रयावरण विदों के आन्दोलन के कारण गंगोत्री से उत्तरकाशी तक का क्षेत्र ईको सेंसिटिव जोन घोषित किया गया था जिसके कारण यहा परियोजना बन्द कर दी गयी थी तब से अभी तक इन टनलो का कोई भी मरम्मती करण का कार्य नहीं हुआ है

जिसके कारण टनलों के ऊपर बसे चार गांवों कुंजन तिहार भंगेली एवं सोनगढ के लिए यह नासूर साबित होने लगे हैं जिसके कारण लोगों के घरों मे दरारें आनी सुरू हो गरी है जिसके कारण यहां के स्थानीय लोगों को भविष्य की चिंता सताने लगी है


