अलकनन्दा घाटी से सटे गावों में उद्यान विभाग की पहल बदरी एप्पल योजना बागवानी विकास में संजीवनी साबित होगी,

अलकनन्दा घाटी से सटे गावों में उद्यान विभाग की पहल बदरी एप्पल योजना बागवानी विकास में संजीवनी साबित होगी,

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -संजय कुंवर

स्थान -जोशीमठ

बदरीनाथ:अलकनन्दा घाटी से सटे गावों में उद्यान विभाग की पहल बदरी एप्पलयोजना बागवानी विकास में संजीवनी साबित होगी,उत्तर पूर्व हिमालई राज्यो में बागवानी मिशन के तहत चल रही HMNEH बागवानी विकास योजना “बदरी एप्पल”के नाम से उद्यान विभाग जोशीमठ के मार्गदर्शन में चलाई जा रही सेब बागवानी विकास के लिए एक कारगर क्रांतिकारी योजना है जो आने वाले दो तीन वर्षो में बदरीनाथ छेत्र के निचले इलाकों से सटे गांवों में नए सेब काश्तकारों की आजीविका संवर्धन और स्वरोजगार के लिए संजीवनी साबित होगी, उद्यान सचल दल जोशीमठ के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक सोमेश भंडारी की देखरेख में “बदरी एप्पल” योजना अलकनन्दा घाटी में परवान चढ़ रही है,किसान अब उत्सुकता से बदरी एप्पल योजना के तहत अपने अपने खाली पड़ी जमीन पर नए सेब बागान विकसित कर सेब बागवानी से जुड़ रहे है,उद्यान विभाग की इस योजना से छेत्र के किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है,

वहीं उघान विभाग द्वारा बद्री एप्पल कार्यक्रम के तहत ग्राम थैंग, पाण्डुकेश्वर,पुलना, लामबगड़ में चयनित उन्नतशील जागरूक काश्तकारों को सेब के कलमी फलपौध वितरित किये जिनका रोपण कार्य भी युद्ध स्तर पर प्रारंभ हो गया है।दरअसल सीमांत छेत्र जोशीमठ के बद्रीनाथ से सटे निचले इलाकों के गांवों में लाम बगड़ घाटी,अरूडी,पांडुकेश्वर, बड़ागांव,मेरग,छेत्र में उन्नतशील किसानों को प्रदेश सरकार के उद्यान विभाग की जागरूक पहल पर नये सेब बागानों के विकास हेतु शत प्रतिशत अनुदान के तहत उन्नत किस्म के सेब पोध वितरण किया जा रहा है,साथ ही उद्यान सचल दल के उद्यान एक्स्पर्ट और माली के द्वारा मार्गदर्शन कर किसानों को पौधरोपण सहित गड्ढा खोदने से लेकर 3 सालो तक नए पेड़ों की उचित रख रखाव, कटाई छटाई,दवा छिड़काव,कीटनाशक छिड़काव,घेर बाड़ हेतु विभाग की ओर से जानकारी वैज्ञानिक टिप्स,सहायता,देकर बेहतर तरीके से बागवानी के लिए प्रेरित किया जा रहा है, पांडुकेश्वर के काश्तकार सरजीत भंडारी का कहना है कि उन्होंने भी बदरी एप्पल योजना के तहत उद्यान विभाग के सहयोग से सेब फल पोध रोपण किया है, आने वाले कुछ साल बाद हम अपने गांव के नजदीक ही अपने बागानों के इन पेड़ों से उत्तम किस्म के सेब की मिठास का जायका ले सकेंगे,

अगर इसी तरह से इन सेब के पौधों की देखरेख होगी तो आने वाले तीन चार सालों के बाद बदरीनाथ धाम से सटे लाम बगड़ घाटी,पांडुकेश्वर छेत्र में “बदरी एप्पल”योजना के तहत लगाए गए पेड़ों के नए सेब बागानों में उन्नत किस्म की सेबों से लकदक सेब की पैदावार देखने को मिलेगी,जिससे पलायन भी रुकेगा और अलक नन्दा धौली गंगा घाटी के मध्यम वर्गीय परिवारों के सेब बागवानों की आर्थिकी ओर आजीविका भी बढ़ेगी

,