महाशिवरात्रि पर प्रशासन की तैयारी

महाशिवरात्रि पर प्रशासन की तैयारी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

महाशिवरात्रि पर्व से पहले हरिद्वार में फागुन मास की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल भरने हरिद्वार पहुंच रहे है। हरिद्वार के मन्दिरो को सजाया जा रहा है इसके साथ ही हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में पिछले एक सप्ताह से भगवान शिव और नारायण का अनुष्ठान जारी है देखा जाये तो धर्मनगरी भगवान शिव के रंग में रंग चुकी है ऐसे में हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा पुलिसकर्मी वर्दी में तैनात है उतने ही सादी वर्दी में भी यात्रा पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। इसके साथ ही भगवान शिव की ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महेंद्र रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि भगवान शिव ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दूर दूर से लोग आते हैं और महाशिवरात्रि पर इसका अलग ही महत्व हो जाता है वही भागवत कथा व्यास आचार्य बद्री प्रपन्ना जी महाराज ने बताया कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव और नारायण की संयुक्त रूप से पूजा करनी चाहिए

इस समय रूद्र प्रताप त्रिपाठी द्वारा भगवान शिव के अनुष्ठान का आयोजन हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में किया गया है जिसमे भागवत का भी अनुष्ठान किया गया है जो आपने सराहनीय है कथा को सुनने वाले सभी भक्तों को एक साथ भगवान शिव का और भगवान नारायण का आशीर्वाद मिल रहा है