
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

प्रदेश में लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी दून से सामने आया है जहां डीजीपी के नाम पर ही 10 लाख की ठगी को अंजाम दिया गया। मामला सामने आने के बाद सभी को हैरानी हो रही है। देहरादून में डीजीपी के नाम पर ही ठगी को अंजाम दे दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने वकीलों से डीजीपी अशोक कुमार के नाम पर 10 लाख रूपये ठग लिए।


जिसके बाद वकीलों ने डीजीपी अशोक कुमार से इस की शिकायत की। जिसके बाद डीजीपी ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।सोमवार को विकासनगर के दो वकील डीजीपी से मिले। जिसके बाद उन्होंने डीजीपी को मामले की जानकारी दी। वकील सतीश कुमार और संजय कटारिया न उन्हें शिकायती पत्र देते हुए बताया कि भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के अध्यक्ष दौलत कुंवर ने उनसे डीजीपी के नाम पर पुलिस को डोनेशन देने के नाम पर 10 लाख रूपये की ठगी कर ली।आरोपी दौलत कुंवर विकासनगर का निवासी है। वकीलों को जब ठगी की एहसास हुआ तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन आरोपी उन्हें टालता रहा। जिसके बाद दोनों ने इस बात की शिकायत डीजीपी से की।

डीजीपी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही डीजीपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के बहकावे में ना आए। अगर कोई ऐसा करता है तो इस बात की शिकायत तुरंत ही पुलिस में करें


