
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर – चमनलाल

स्थान – डोईवाला

देहरादून- राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) ने हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट की एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) की हाईटेक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में इस तरह के अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इस एबुलेंस से नवजात बच्चों को लाभ मिलेगा और उन्हें समय पर इलाज मिलेगा।


मंगलवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) व स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यलाय (एसआरएचयू) के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने एनआईसीयू हाईटेक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर दिखाई। राज्यपाल ने हिमालयन हॉस्पिटल के प्रयासों की सराहना करते हुए एंबुलेंस में मौजूद सुविधाओं की बारीकी से निरीक्षण किया। हिमालयन हॉस्पिटल में एनआईसीयू विभागाध्यक्ष डॉ.गिरीश गुप्ता ने राज्यपाल को एंबुलेंस में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की हर व्यक्ति तक पहुंचाना चुनौती है, ऐसे में हिमालयन हॉस्पिटल ने एक अच्छा कदम उठाया है जिससे पहाड़ी क्षेत्रों के नवजातों बच्चों को भी एंबुलेंस के माध्यम से समय से अस्पताल पहुचाया जा सकेगा।

इस तरह यह एनआईसीयू हाईटेक एंबुलेंस मैदानी ही नहीं पहाड़ी क्षेत्र के लिए भी वरदान साबित होगी।


