घर से छुट्टी के बाद लौट रही थी अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (पॉक्सो), सड़क हादसे में चली गई जान

घर से छुट्टी के बाद लौट रही थी अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (पॉक्सो), सड़क हादसे में चली गई जान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तैनात अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (पॉक्सो) पूनम त्यागी की मंगलवार को कार हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें एडीजे और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे

और दोनों को सैफई के पीजीआई ले गए, जहां डॉक्टरों ने एडीजे को मृत घोषित कर दिया, वहीं ड्राइवर का इलाज चल रहा है। एडीजे पूनम त्यागी दो दिन की छुट्टी के बाद अपनी कार से मैनपुरी लौट रही थीं। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस चौकी उरावर में भिजवा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूनम के पति मेरठ के एक कोर्ट में तैनात हैं। शव का पोस्टमार्टम सैफई पीजीआई में कराया जा रहा है।