हल्द्वानी- समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों के कसे पेंच, कहा विकास कार्यों में लाएं तेजी

हल्द्वानी- समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों के कसे पेंच, कहा विकास कार्यों में लाएं तेजी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

Haldwani news मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों के साथ विकास कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी भी जाहिर की, अधिकारियों को कड़े लफ्जों में उन्होंने अपना स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों की सुनवाई होनी चाहिए, हर कार्य में गुणवत्ता लाने की जरूरत है, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ अधिकारी समय पर पूरा करें, उन्होंने वन विभाग, पीडब्लूडी, परिवहन विभाग, सिंचाई समेत तमाम विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है, कि वह कार्य को समय पर पूरा करें जो भी लटके हुए कार्य हैं उनमें तेजी लाई जाए,बैठक में कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत, आईजी नीलेश आनंद भरणे, डीएम धीराज गर्भयाल, सीडीओ संदीप तिवारी, एसएसपी पंकज भट्ट समेत तमाम विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।