
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -टनकपुर

चंपावत की सीमांत टनकपुर कोतवाली में वार्ड नंबर 11 निवासी अंतिम मेसी ने बीती रात लगभग 12:30 बजे फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि उनके घर के बाहर बरामदे में खड़ी उनकी मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है, पुलिस के द्वारा तुरंत प्राप्त सूचना के आधार पर अज्ञात के नाम मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी


गई साथ ही चोरी हुई मोटरसाइकिल की डिटेल सभी चौकियों एवं चेक पोस्टों पर वितरित कर दी गई पुलिस टीम ने टनकपुर बनबसा मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त सुनील कुमार निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है टनकपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात फोन के माध्यम से चोरी की शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम फौरन हरकत में आ गई और टनकपुर पुलिस टीम की मुस्तैदी के चलते मात्र 5 से 6 घंटों में चोरी हुई बाइक सहित मुजरिम को गिरफ्तार कर लिया गया है

पूछताछ में पाया गया कि अपराधी टनकपुर में किराए के मकान में रहता था मकान मालिक द्वारा उसका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था ऐसे में मकान मालिक के विरुद्ध 10 हजार रुपए का चालान किया गया है मुजरिम के पिछले अपराधिक रिकॉर्डओं की भी जांच की जा रही है।


