डोईवाला पुलिस द्वारा शातिर मोबाईल चोर को गिरफ्तार कर चोरी की घटना खुलासा किया

डोईवाला पुलिस द्वारा शातिर मोबाईल चोर को गिरफ्तार कर चोरी की घटना खुलासा किया

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -चमन लाल

स्थान -डोईवाला

डोईवाला थाना में 5 फरवरी 2023 को जसपाल सिंह पुत्र रणजोध सिंह निवासी बुल्लावाला झबरावाला ने प्रा0पत्र दिया कि मेरे घर पर एक अज्ञात फेरी करने वाले व्यक्ति ने समान बेचने के दौरान मेरी माता जी का ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन चोरी कर लिया है। वादी द्वारा दिये गये प्रा0पत्र के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0- 29/2023 धारा 379 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने घटना की पूरी जानकारी उच्चाधिकारीगणो को दी

चोरी के सम्बन्ध मे उच्च अधिकारियों ने दिशा निर्देश दिया , पँजीकृत अभियोग मे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर चोरी गये माल की बरामदगी हेतू कोतवाल राजेश शाह ने शीघ्र पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर चोरी अनावरण हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए थाना क्षेत्र मे फेरी करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर थाना क्षेत्र मे उपयुक्त मुखबिर नियुक्त किये गये । गठित टीम द्वारा अपेक्षानुरूप 5 फरवरी 2023 मोहम्मद अताबुल पुत्र मोहम्मद कासिम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम नासिर पुर थाना रायका जिला मधुबनी बिहार हाल निवासी रीठा मंडी लखीबाग थाना कोतवाली देहरादून को ग्राम झबरावाला डोईवाला से अभियुक्त उपरोक्त से चोरी गये उक्त ओप्पो कम्पनी का मोबाईल जिसकी कीमत ₹23000 बरामद कर गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया

, अभियुक्त मोहम्मद अताबुल से पूछताछ करन पर जानकारी प्राप्त हुई कि अभि0 मूल रूप से बिहार का निवासी है एवं फेरी कर घरेलू समान आदि बेचने का कार्य करता है, समान बेचते व फेरी करते समय मौके का फायदा उठाकर इस प्रकार की चोरियो को अंजाम देते है मुकदमा मे चोरी गये मोबाईल की बरामदगी व गिरफ्तारी अभियुक्त होने पर विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे धारा-411 की वृद्धि की गई है। अभियुक्त को मा0न्या0 पेश किया जा रहा है । पुलिस टीम,उ0नि0 सुमित चौधरी ,हे0का0 सुधीर सैनी ,कानि0 रूपेश कुमार आदि का विशेष योगदान रहा,