
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

जिला बाल कल्याण समिति चंपावत, पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त अभियान के तहत बाल भिक्षावृत्ति को लेकर लोहाघाट में अभियान चलाया गया बाल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष सुधीर शाह के नेतृत्व में संयुक्त टीम के द्वारा लोहाघाट में घुमंतू जाति के लोगों के डेरे में जाकर उन्हें अपने छोटे-छोटे बच्चों से भिक्षावृत्ति न करने को लेकर जागरूक किया गया


तथा उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया वही लोहाघाट थाने की एसआई सुष्मिता राणा के द्वारा भी इन लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि बाल भिक्षावृत्ति एक कानूनी अपराध है मालूम हो घुमंतू जाति के लोगों के द्वारा अपने छोटे-छोटे बच्चों से बसअड्डा ,चौराहों व बाजारों में विभिन्न तरीकों से भिक्षावृत्ति करवाई जाती है जागरूकता व सुविधाओं के अभाव में घुमंतू जाति के लोग अपने बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल तक नहीं भेजते हैं जिस कारण इनके छोटे-छोटे बच्चे बाल भिक्षावृत्ति या बाल श्रम में लिप्त रहते हैं

जिस कारण बाल कल्याण समिति के नेतृत्व में टीम के द्वारा इन्हें जागरूक किया गया अभियान में बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू गरकोटी,चाइल्ड हेल्पलाइन की ललिता बोहरा ,कांस्टेबल महेश आदि मौजूद रहे


