
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -राजू सहगल

स्थान – किच्छा

उधम सिंह नगर के किच्छा में यूथ कांग्रेस के बैनर तले युवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया । संकल्प यात्रा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित तमाम विधायकों ने शिरकत की। किच्छा में आयोजित संकल्प यात्रा से पूर्व जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर देश में जाति धर्म के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली गई पदयात्रा में सभी समाज को जोड़ने का संदेश दिया गया है। वक्ताओं ने भाजपा पर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने तथा महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि अंकिता हत्याकांड केस में वीआईपी को बचाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार सबूत मिटाने तथा दोषियों को बचाने का काम कर रही है। इस दौरान कांग्रेसियों ने बेरोजगारी, महंगाई, काला धन, अंकिता भंडारी हत्याकांड, अवैध खनन के मुद्दे पर पोस्टर बैनर लेकर विशाल जुलूस निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से सोती हुई

कांग्रेस की संकल्प यात्रा रामलीला मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में जसपुर विधायक आदेश चौहान, खटीमा विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, शिल्पी अरोरा सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया गया


