सीमैप में आयोजित किसान मेले में 7 फरवरी को जुटेंगे सैकड़ो किसान

सीमैप में आयोजित किसान मेले में 7 फरवरी को जुटेंगे सैकड़ो किसान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान – लालकुआ

केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) शोध केन्द्र पन्तनगर में एक सप्ताह एक प्रयोगशाला कार्यक्रम के अन्तर्गत किसान मेला का आयोजन 7 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है जिसमें उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग एक हजार पाँच सौ प्रगतिशील कृषकों के आने की संभावना है

किसान- वैज्ञानिक परिचर्चा, औषधीय एवं सगंध पौधों की प्रदर्शनी, गुलाब जल, निर्माण पर प्रशिक्षण, अगेती मिंट टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन, अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण औषधीय एवं सगंध पौधों की पौध सामग्री विक्रय इत्यादि इस मेले के प्रमुख आकर्षण होंगे । इस किसान मेले में किसानों, उधमियों एवं वैज्ञानिकों का अनूठा संगम हो रहा है जिसमे औषधीय एवं सगंध पौधों से सम्बंधित समस्त पहलुओं जैसे औषधीय एवं सगंध पौधों की नवीनतम कृषि एवं प्रसंस्करण तकनीकियों तथा औषधीय पौधों का व्यापार पर चर्चा होगी । मेले में किसान मेंथोल मिंट की गुणवत्ता युक्त पौध सामग्री (जड़/सकर्स) एवं अन्य औषधीय एवं सगंध पौधों की गुणवत्ता पौध सामग्री खरीद सकते हैं ।

मेला कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक आयोजित किया जायेगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमैप निदेशक डॉ प्रबोध कुमार त्रिवेदी और मुख्य अतिथि जीबी पन्त विश्वविद्यालय पन्तनगर के कुलपति डॉ एम एस चौहान सहित कई वैज्ञानिक उपस्थित रहेंगे