
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – लोहाघाट

: बाल विकास विभाग चंपावत के द्वारा लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जन्मोत्सव तथा पोषण मिशन कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया कार्यक्रम डीपीओ राजेंद्र प्रसाद बिष्ट व सीडीपीओ लक्ष्मी पंत के निर्देशन में आयोजित किया गया सीडीपीओ लक्ष्मी पंत ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 4 बालिकाओं का जन्मोत्सव कार्यक्रम काफी धूमधाम से मनाया गया


इसके अलावा 4 गर्भवती महिलाओं को पोषण मिशन के तहत पुष्टाहार दिया गया सीडीपीओ पंत ने कहा विभाग इन कार्यक्रमो को काफी धूमधाम से बनाता है तथा लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए प्रेरित करता है उन्होंने कहा जब बेटी है तब कल है उन्होंने कहा आज बेटियां हर वह काम कर रही हैं जो पुरुष कर रहे हैं बहुत से मामलों में बेटियां पुरुषों से काफी आगे हैं वही डीपीओ राजेंद्र प्रसादबिष्ट ने जिले के सभी लोगों से बेटी के जन्म होने पर खुशी मनाने की अपील करी उन्होंने कहा बेटियां समाज व घर की रौनक होती है

इसलिए हर मां बाप ने बेटी के जन्म पर खुशी मनानी चाहिए तथा बेटियों को खूब पढ़ा लिखा कर ऊंचा मुकाम हासिल करवाना चाहिए कार्यक्रम में सुपरवाइजर कमला मार्तोलिया, ब्लॉक समन्वयक आशा सामंत, कमल जोशी, पूजा मेहरा ,अनिता जोशी, सरोज पुनेठा भागीरथी राय, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे


