हल्द्वानी- छोटा भाई बना जान का दुश्मन, भाई और भाभी पर कर डाला गड़ासे से हमला

हल्द्वानी- छोटा भाई बना जान का दुश्मन, भाई और भाभी पर कर डाला गड़ासे से हमला

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर गड़ासे से हमला कर दिया और उनके दुकान में मौजूद कर्मचारी के साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पूरा मामला हीरानगर का है। जहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके छोटे भाई जिनके साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है

, वह आए दिन उनको और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देता रहता है। उसके द्वारा कल दुकान में पंहुचकर गाली-गलौज की गई, जिस पर उन्होंने उसका विरोध किया और उनके ऊपर गड़ासे से हमला कर दिया। इसी बीच दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया तो उनके और वहां मौजूद उनकी पत्नी के ऊपर भी हमला करने लगा, उनकी पत्नी को भी काफी चोट आई है

, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।