
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – चम्पावत

नदियों से होने वाले उपखनिज की रॉयल्टी की दरों में बढ़ोत्तरी से खनन कारोबारी नाराज है। जिसको लेकर खनन कारोबारियों ने जिले के चल्थी क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तथा चलथी क्षेत्र में जुलूस निकाला रॉयल्टी की बढ़ी हुई दरों से खनन कारोबारी काफी आक्रोश में नजर आए खनन कारोबारी नेता रवि बोहरा के नेतृत्व में चल्थी में सैकड़ों खनन करोबारियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।


तथा इसे तुगलकी फैसला बताया करोबारियों का कहना है कि एक राज्य एक रॉयल्टी लागू होने से पहाड़ी क्षेत्र में खनन कारोबारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंपावत जिले के चल्थी क्षेत्र में लद्यिया नदी से खनन होता है। बीते दिनों सरकार की ओर से 18 जनवरी को पहाड़ एवं मैदान में खनन रॉयल्टी को एक समान किया है। जिसमें सरकार की ओर से तीन रूपये से बढ़ाकर सात रूपये कर दिया है। इससे पूर्व मैदान में सात रूपये और पहाड़ में तीन रूपये होती थी। एक राज्य एक रॉयल्टी लागू होने से पहाड़ में भी अब सात रूपये रॉयल्टीकर दी गयी है। जिससे पहाड़ी क्षेत्र के खनन कारोबारियों को काफी नुकसान होगा

मालूम हो जिले के चल्थी , टनकपुर एवं घाट क्षेत्र से खनन होता है। जिसमें जिलेभर में पिछले वर्ष 2021-22 में 931770 घन मीटर उप खनिज निकासी हुई है। खनन कारोबारियों ने रॉयल्टी की दरों में संशोधन न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है


