
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट नगर के बगीचे मोहल्ले में देर रात एक गाय गिर कर दो मकानों के बीच की सकरी गली में पूरी तरह फस गई थी गाय के गिरने का पता चलने पर लोगों ने लोहाघाट के फायर स्टेशन को गाय के गिरने की सूचना दी सूचना मिलने पर फायर स्टेशन लोहाघाट के एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में फायर कर्मी मौके पर पहुंचे जहां गाय बुरी तरह घायल होकर सकरी गली में फंसी हुई थी कड़ाके की ठंड के बावजूद भी फायर कर्मियों ने स्थानीय युवाओं की मदद से एक अधूरे भवन की दीवार तोड़कर करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 11:00 बजे के लगभग गाय का सफल रेस्क्यू किया


जिसके बाद पशुपालन विभाग के डॉक्टर जनक चंद ने गाय का उपचार किया उन्होंने बताया गाय का एक पैर टूट चुका है तथा उसके पेट में भी गंभीर चोटें आई हैं जिसका इलाज किया जाएगा वहीं लोगों के द्वारा फायर कर्मियों व युवाओं के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करी गई वही लोगों ने पशुपालकों से अपील करी कि अपने गोवंश को आवारा ना छोड़े वहीं फायर स्टेशन के एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और युवाओं की मदद से देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर गाय को सकुशल बाहर निकाला लिया गया वही स्थानीय लोगों के द्वारा घायल गाय के रहने खाने की व्यवस्था करी जा रही है

रेस्क्यू अभियान में फायर टीम के कुंदन सिंह बसेड़ा, राजेश खर्कवाल चंचल सिंह ,हेमचंद्र गौरव कुमार, रहे तथा स्थानीय युवाओं में अमित शाह ,बलवंत गिरी, ललित शाह, राहुल देव ,ऋषभ शाह रजत सामंत आदि युवा शामिल रहे


