हल्द्वानी- दस बड़े सरकारी बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क

हल्द्वानी- दस बड़े सरकारी बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

Haldwani news हल्द्वानी में तहसील प्रशासन अब करोड़ों रुपए के सरकारी बकायेदारों के खिलाफ सख्त हो गया है। जिसके लिए तहसील में 10 बड़े बकायेदारों की लिस्ट भी चस्पा की गई है। बड़े बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने के बाद अब नीलामी की तैयारी की जा रही है,

तहसीलदार संजय कुमार ने बताया की 10 बड़े बकायेदारों की आरसी तहसील को मिली है। जिसमें मार्च तक 6 करोड़ की वसूली का लक्ष्य रखा गया है। तहसील प्रशासन ने विभिन्न विभागों का बकाया जमा करने के लिए अभियान भी चलाया है अब तक लगभग 70 प्रतिशत वसूली की गई है, जबकि अभी 10 बड़े बकायदारों पर करोड़ों रुपये की वसूली होनी है

जिसके बाद अब तहसील प्रशासन इनकी संपत्ति जप्त कर नीलामी करेगा, तहसीलदार ने बताया कि मार्च से पूर्व सभी बकायेदारों से बकाए की पूरी राशि वसूली का लक्ष्य रखा गया है।