भारतीय जनता पार्टी ने अपने विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी

भारतीय जनता पार्टी ने अपने विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने अपने विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। हरिद्वार में भाजपा नेत्री अनामिका शर्मा को महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष घोषित किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश मदन कौशिक ने अपने कार्यालय पर अनामिका शर्मा का फूलमालाओं से स्वागत किया और अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान बीजेपी महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ और जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मदन कौशिक ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनामिका शर्मा के नेतृत्व में निश्चित रूप से बीजेपी को मजबूती मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी एक सिस्टमेटिक तरीके से काम करती है। पार्टी में पहले प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर की रचना होती है और उसी रचना के आधार वो चुनाव में उतरते है। आगे कोई भी चुनाव आएगा उसमे पार्टी को बड़ा फायदा मिलेगा। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ कहा कि महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है। संगठन ने जो महिला मोर्चे के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है सभी पदाधिकारी मिलकर भाजपा सरकार की नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे और निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी जीत दिलाएंगे।

वही नई जिम्मेदारी मिलने पर अनामिका शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेंगी। भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।